धोबी समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्षो ने की भाजपा नेता पं.राजेश शर्मा से भेंट
सामाजिक सरोकारों के विभिन्न विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा

धमतरी। धोबी समाज के जिला अध्यक्ष मंगलू निर्मलकर तथा महिला शाखा की जिला अध्यक्ष नीलू रजक ने शहर के धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने हेतु उनके गृह निवास पहुंचे तथा सामाजिक सरोकार के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनसे अपेक्षा की की पूर्व की तरह उनका सहयोग अन्य समाजों की तरह धोबी समाज को भी प्राप्त होते होगा। श्री शर्मा ने कहा कि धोबी समाज प्रगतिशील समाज है जो अन्य समाज के सर्वाधिक नजदीक एवं सहयोगी के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान एवं स्थान रखते हुए लोगों के दिलों पर राज करता है। वही मंगलू निर्मल करने सामूहिक सहभागिता से सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने की बात कही है नीलू निर्मलकर द्वारा महिला सशक्तिकरण को आत्मनिर्भर बनकर नई दिशा देने हेतु सब के सहयोग का आह्वान किया है। इस दरमियान धोबी समाज के वरिष्ठ जनों के साथ ही भाजपा के अनेक नेता ,जनप्रतिनिधि, पार्षद गण भी उपस्थित रहे।