Uncategorized

30 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, तैयारी शुरू


कुरुद। कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज आगामी 30 अप्रैल को भगवान परशुराम का भव्य जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुट गया है। समाज की बैठक शनिवार को काली मंदिर प्रांगण कुरुद में आयोजित की गई, जिसमें जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि 30 अप्रैल को चंडी मंदिर कुरुद के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 8.30 बजे भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके पश्चात प्रसाद का वितरण होगा। कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी ने तहसील के सभी गांवों के ब्राह्मण परिवारों से उपस्थित रहने की अपील की है। बैठक में सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष देवकांत द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि जगजीवन मिश्रा, हेग्रीव प्रसाद शर्मा, राजू शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा, श्याम बाजपेई, आशीष शर्मा, महिम शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, सागर तिवारी, विकाश शर्मा, शरद पंडा, राघवेंद्र शुक्ला, आनंदमणी झा, सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!