देशभक्ति के नारों के गूंज के साथ भखारा-भठेली में निकली तिरंगा यात्रा
विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने शहीद सेनानियों की वेशभूषा में बढ़ाई रैली की शोभा, जनभागीदारी ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का उत्साह

भखारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत 7 से 13 अगस्त तक चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की कड़ी में गुरुवार को नगर पंचायत भखारा-भठेली में भव्य एवं उल्लासपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान भखारा से हुआ। रैली पुराना बाजार चौक, मयंक की दुकान, लालजी बढ़ाई के पास से होते हुए मिनिमाता चौक, नया तालाब, दुर्गा मंच तथा स्वागत द्वार भठेली मोड़ से होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का गरिमामय समापन हुआ।रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शहीद सेनानियों की वेशभूषा में शामिल हुए और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ाई। बच्चों एवं नागरिकों ने “शहीदों के जयकारे”, “भारत माता की जय” और “तिरंगा जिंदाबाद” जैसे देशभक्ति के नारों से नगर के मुख्य मार्गों को गुंजायमान कर दिया.
तिरंगा यात्रा के दौरान नगरवासियों का उत्साह देखते ही बनता था। जगह-जगह लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रा में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन (पप्पू), मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर (बिट्टू), उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित सभापति गण छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, इंद्रपाल साहू,रूपेश कंवर, भूपेश्वरी चंदेल, परदेसी कंवर, भानु प्रताप गायकवाड़, चांदनी साहू, मेघनाथ साहू, भूपेंद्र यादव, दीनानाथ साहू, खेमलता साहू, जितेंद्र साहू, चक्र सुदर्शन चंदेल, गौतमी पटेल, धनुष देवांगन, संतोष साहू, किशोर गौर, दीनू निर्मलकर,उप-अभियंता ज्योति साहू,डॉ. मोहन हरदेल एवं समीर गौर, देवेंद्र कँवर, भुनेश्वर साहू, चंद्र प्रकाश साहू,शेखर सिन्हा, होमेश्वर साहू,होमेश्वर साहू संजय साहू चूहा दीदी मीणा निषाद, आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
