Uncategorized

नीरज नाहर बने भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाएं

संगठन ने जो विश्वास जताया है उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने करेंगे प्रयास - नीरज नाहर

नियुक्ति पर श्री नाहर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार

धमतरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छग की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें धमतरी के भाजपा नेता व व्यवसायी नीरज नाहर को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। उक्त नियुक्ति के पश्चात श्री नाहर को भाजपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है। उक्त नियुक्ति पर श्री नाहर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (व्यवसायी प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यापारिक वर्ग में खुशी का माहौल है। नीराज नाहर लंबे समय से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन ने उनके अनुभव, कार्यशैली और व्यापारिक वर्ग के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उक्त पद पर श्री नाहर के पदस्थ होने से व्यवसायी प्रकोष्ठ प्रदेशभर में व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को व्यापारिक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य और अधिक मजबूती से करेगा। नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने नीरज नाहर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर नीरज नाहर ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा व्यापारिक वर्ग और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री नाहर जिले में भाजपा सगंठन को मजबूती प्रदान करने सालों से जुटे हुए है। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते है। वे स्वामी आत्मानंद स्कूल बठेना में सांसद प्रतिनिधि भी है। जहां भी उनकी सक्रियता हमेशा रहती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!