Uncategorized

संविधान निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही -कोमल यादव

लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा एवं खेल मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार महाविद्यालय में प्राचार्य डा विनोद कुमार पाठक के निर्देशन एवं जिला संगठक निरंजन कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में देशभक्ति, एकता और संवैधानिक जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु विविध गतिविधियां प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों और पोस्टरों के माध्यम से सरदार पटेल के नेतृत्व, दृढ़ निश्चय और भारत के एकीकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का महत्वपूर्ण भाग लॉ विभाग के प्रोफेसर डॉ. यादव का प्रेरक व्याख्यान रहा। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डॉ. यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने संविधान सभा में अपने अनुभव, व्यवहारिक दृष्टिकोण और संगठन क्षमता के माध्यम से कई महत्वपूर्ण समितियों का नेतृत्व किया। विशेष रूप से उन्होंने राज्यों के एकीकरण, अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्र-राज्य संबंधों से संबंधित समितियों में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पटेल की दूरदृष्टि ने भारत को एक सशक्त प्रशासनिक ढाँचा दिया। अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना उनके इस विश्वास का परिणाम है कि एकता केवल भावनाओं से नहीं, बल्कि सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था से आती है। यादव सर ने अपने व्याख्यान में सरदार पटेल के खेड़ा सत्याग्रह (1918) और बारडोली सत्याग्रह (1928) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों में सरदार पटेल का नेतृत्व न्याय, साहस और संगठन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण था, जिसने आगे चलकर संविधान निर्माण में उनके विचारों को आकार दिया। 150वीं जयंती के तहत निबंध लेखन, वाद-विवाद, पोस्टर, बैनर एवं प्राॅप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके निर्णायक मंडल में डा आकांक्षा मिश्रा सहा. प्रा., श्रीमती निशा तिवारी सहा. प्रा. एवं दिनेश्वर सलाम सहा प्रा रहे जिनका निर्णय निष्पक्ष रहा। उक्त प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में प्रथम स्थान संकेत कुमार, द्वितीय स्थान जयेस जैसवाल एवं तृतीय स्थान रुद्राणी वाद विवाद में प्रथम स्थान प्रथम स्थान पक्ष में कुंती साहू एवं विपक्ष में उपेन्द्र, द्वितीय स्थान पक्ष में साहिला परवीन एवं विपक्ष में संदीप, पोस्टर निर्माण में प्रथम स्थान बुशरा परवीन, द्वितीय स्थान अंजली साहू एवं तृतीय स्थान कुणाल बंजारे, बैनर निर्माण में प्रथम स्थान महिमा मसीह एवं प्राॅप निर्माण में प्रथम स्थान गौरा पाण्डे का रहा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी आकांक्षा मरकाम एवं आभार भीखमचंद साहू ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!