Uncategorized

खेल पखवाड़ा के तहत महिलाओं ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

समाज में खेलों के प्रति जन जागरूकता लाने का सबसे सार्थक माध्यम है मातृशक्ति-: पं. राजेश शर्मा

शहर के साथ ग्रामीण इलाकों की 300 से अधिक महिलाए भी बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने,मिली आयोजन को सराहना

धमतरी- शहर के प्रत्येक वर्ग के लोगों को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़कर स्वस्थ,सक्षम एवं मजबूत पीढ़ी समाज को समर्पित करने की दृष्टिकोण से धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा द्वारा पहल करते हुए महीने भर अनेक खेलों का आयोजन किए जाने की श्रृंखला चालू है जिसमें रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट के बाद मिशन मैदान में महिलाओं के लिए विभिन्न स्पर्धाओं जिसमें नींबू -चम्मच दौड़,मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, फुगड़ी, बिल्लस , रस्सी दौड़ का आयोजन में लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया गया। जिसमें अनेक पुरस्कार रखे गए थे इस प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति पहुंचकर अपना दम खम दिखाने के लिए आतुर रही। महिला खेलकूद के समापन अवसर पर आयोजक पंडित राजेश शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सबसे सार्थक माध्यम मातृशक्ति है जिनके द्वारा ही समग्र समाज के लिए मजबूत युवाओं की फौज तैयार करके स्वस्थ समाज का निर्माण करने के लिए एक कड़ी के रूप में यहां खेल पखवाड़ा साबित होगा इसके लिए भी शुभकामनाएं देते हैं।
उक्त आयोजन में खेल पखवाड़ा के मुख्य सलाहकार हेमलता शर्मा, पार्वती वाधवानी, चंद्रकला पटेल, प्राची सोनी,सरिता यादव, नम्रता पवार, ईश्वरी पटवा,दमयंती गजेंद्र, रेखा शांडिल्य,ममता सिन्हा, प्राप्ती वासानी, गायत्री सोनी, हर्ष महेश्वरी, बरखा शर्मा, झरना दादर, गोमती रजक, राखी रायचूर, सुशीला तिवारी,हिमानी साहू,भारती साहू, देवपति देवांगन, जानकी पटेल, पद्मिनी पटेल, ममता पटेल, जागृति पटेल, रेशमा शेख, विमल पटेल, श्याम पटेल, राजकुमारी पटेल, सीमा पटेल, लोमेश साहू, भावना सोनी, रानी सोनी, डाली सोनी, भावना यादव, शशि साहू, परमेश्वरी साहू, डॉली शर्मा, आभा वैष्णव, गीता शर्मा, संतोषी साहू, चित्रलेखा निर्मलकर, सरोज नामदेव, कंचन तारा, कनक शाह, हरमीत कौर, रितिक यादव, कुलदीप कौर, गायत्री साहू, शांत साहू, हेमा दुबे, पूर्णिमा साहू, लक्ष्मी सोनी, चेतना रणसिंह, दीपेश साहू, ईश्वरी पटवा, रेखा रजक, पायल यादव, भाग्यश्री गजेंद्र, अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, पिंटू यादव, नीलमणि पावरिया, राजकुमार लॉटरी, मुकेश शर्मा, विकास शर्मा, जीतू यादव, पन्ना साहू, देवेंद्र साहू, कोमल सार्वा,योगेश रायचुरा साहित अनेक लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्राची सोनी तथा हर्षा महेश्वरी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन हेमलता शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!