Uncategorized

एक हजार साधक तैयार करना,दस हजार परिवारों में गायत्री यज्ञ, 108 स्थानों पर एक साथ दीप यज्ञ करने का लिया गया निर्णय


धमतरी । जिला संयुक्त समन्वय समिति जिला धमतरी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ धमतरी में किया गया। जिसमें धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी एवं भखारा ब्लाक के सौ से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने माता जी जन्म शताब्दी समारोह 2026को भव्यता पूर्वक मनाने का संकल्प लिया। जिला समन्वयक दिलीप नाग ने जन्म शताब्दी समारोह की पूर्व तैयारी की बिन्दुवार जानकारी देते हुए बताया कि अभियान को दिव्यता प्रदान करने हेतु जिले भर से नौ एवं 40 दिवसीय अनुष्ठान करने वाले 1000 साधक तैयार करना, चैत्र नवरात्र के पंचमी के दिन संध्या जिले भर में 108 स्थानों पर एक साथ एक ही समय में जन्म शताब्दी दीप यज्ञ का भव्य आयोजन करने भाई बहनों की टोलियों का गठन किया गया। इसी क्रम में गृहे गृहे यज्ञ अभियान के अंतर्गत दस हजार परिवारों में गायत्री यज्ञ एवं उपासना, 108 गांवों एवं वार्डों में तीन एवं पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। इस महत्वपूर्ण अभियान को पूरा करने समयदानी कार्यकर्ता तैयार करना, परिजनों में छिपी हुई प्रतिभाओं गीत, संगीत, प्रवक्ता, प्रवचन कर्ता आदि का नियोजन करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के मार्गदर्शन में विशाखापत्तनम से निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस 12807को हरिद्वार उत्तराखंड तक बढ़ाने हेतु मांग पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ,महा प्रबंधक एवं रेल प्रबंधक मुरादाबाद को धमतरी जिले के 40प्रज्ञापीठों एवं शक्ति पीठों द्वारा एक साथ मांग पत्र भेजा गया है। गायत्री परिवार छूही के सक्रिय युवा परिजन नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव एवं ब्लाक समन्वयक नगरी रामकुमार सामरथ का श्री फ़ल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग एवं युगपुरोहित नारायण कौशिक द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार साहू, ट्रस्टी गण शेखन साहू,रेखराम साहू, पारसमणी साहू, श्रीमती यशोदा साहू, माया साहू, पुरूषोतम निर्मल कर ,श्रीमती यशोदा देवांगन प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी कुरुद ,टीकाराम साहू, वरिष्ठ परिजन जालम सिंह कुंभकार,मैकूराम निषाद,बिशहत राम साहू, गजानंद साहू, खिलावन श्रीवास, पितांबर निषाद, माखन साहू, कौशल साहू,शकुन कश्यप, लक्ष्मी साहू,सुभाषनी साहू, गीता साहू, सावित्री पटेल ,अनुसूईया सिन्हा,बसंता,निर्मलकर, सरिता सिन्हा, योगेश्वरी साहू, डॉ जुगेश्वर साहू, शांति लाल साहू, रामेश्वर सिन्हा, डॉ पूनम साहू,जनक नेताम, लक्ष्मण यादव,डामन लाल साहू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!