Uncategorized

ग्राम झिरिया में कलार समाज भवन का विधायक ने किया लोकार्पण

क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी-ओंकार साहू

ग्राम झिरिया में कलार समाज भवन का लोकार्पण, विधायक ओंकार साहू ने हाथो
धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरिया में कलार समाज भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ओंकार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज भवन का लोकार्पण किया और उपस्थित जनसमूह को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की बधाई दी।
अपने संबोधन में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि कलार समाज भवन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहाँ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भवन समाज में एकता, समरसता और संगठन को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर कलार समाज के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , केशव साहू जनपद उपाध्यक्ष , हरनारायण साहू , श्रवण साहू सरपंच, श्री राम केले, राजेंद्र साहू, हरीश चंद्राकर, दिलीप कुमार सेन , लेखपाल साहू, शोभाराम सिन्हा , अर्जुन ओझा , कार्तिक निषाद , हेमलाल ओनरे , पवन साहू , बिशेलाल ध्रुव , योगेश्वर ध्रुव , रंगुलाल साहू , राधिका साहू, पुष्पा निषाद, उमा निषाद , तरुणा साहू , झरना दिवान , लता पंच साथ में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!