निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय जेल, रायपुर में 38 महिला सहित 67 बंदियों को किया गया कौशल विकास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण
हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक) सहित अन्य वरिष्ठ जन रहे उपस्थित

ज़ेन जी, युवा बंदियों को वापस अपराध के दलदल में जाने से रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में संचालित है निश्चय कार्यक्रम
ज़ेन जी युवा बंदियों को वापस अपराध के दलदल में जाने से रोकने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में निश्चय कार्यक्रम संचालित है। इस कार्यक्रम में युवा बंदियों को कॉउंसलिंग, अपराध बोध का ज्ञान, कौशल प्रशिक्षण एवं रिहाई उपरांत स्वरोजगार हेतु बैंक के माध्यम से ऋण प्रदाय किया जाता है। निश्चय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री का मार्गदर्शन एवं राहुल भगत (सचिव,मुख्यमंत्री ) का सहयोग प्राप्त हुआ. इस कड़ी में आज केंद्रीय जेल, रायपुर तथा महिला जेल रायपुर में 67 बंदियों ( 38 महिला बंदिनी एवं 29 पुरुष बंदी) को समारोहपूर्वक कौशल विकास प्रमाण पत्र वितरित किया गया।इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता (डीजी जेल), योगेश सिंह क्षत्री (जेल अधीक्षक), ठाकुर राम सिंह (रिटायर्ड आईएएस), सुश्री गरिमा पांडेय (महिला जेल प्रभारी) एवं समस्त जेल स्टाफ तथा संबंधित बंदी उपस्थित रहे।
13 को ऋण मेला आयोजित
रिहाई प्राप्त बंदियों को स्वरोजगार हेतु ऋण प्रदाय करने के उद्देश्य से 13 मई को इंडियन ओवरसीज बैंक द्वारा केंद्रीय जेल, रायपुर परिसर में लोन मेला आयोजित किया गया है।

