Uncategorized

जीजामगांव में आईटीआई की स्थापना की मंजूरी से कौशल क्रांति को मिलेगी मजबूती


कुरुद। पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से ग्राम जीजामगांव में नवीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की मंजूरी, महज एक सरकारी आदेश नहीं है, बल्कि यह कुरुद के युवाओं के लिए हुनर से शिखर तक पहुँचने का एक सशक्त सेतु है। शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 7 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही अब कुरुद के ग्रामीण अंचल में कौशल क्रांति का नया सूर्योदय होने जा रहा है। अजय चंद्राकर ने कुरुद के युवाओं को भविष्य की इस तकनीक से जोडऩे का दूरगामी फैसला लिया है। यहाँ से प्रशिक्षित होकर निकलने वाले युवा केवल मैकेनिक नहीं, बल्कि भविष्य की परिवहन क्रांति के विशेषज्ञ बनेंगे। जारी आदेश के अनुसार, इस नए स्किल हब के सफल संचालन के लिए, प्राचार्य वर्ग 2 के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम तैयार होगी। प्रशिक्षण अधिकारी युवाओं को तकनीकी बारीकियां सिखाएंगे। सहायक ग्रेड 3 और अन्य तकनीकी पदों के माध्यम से संस्थान को सुदृढ़ ढांचा प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!