Uncategorized

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का धमतरी मे हुआ भव्य स्वागत

धमतरी-: महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी सहित प्रदेश महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का बस्तर प्रवास दंतेश्वरी माता के मंदिर में ध्वज एवं चुनरी यात्रा के लिए हुआ इस दौरान धमतरी आगमन पर महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय शास्त्री चौक में स्वागत किया गया इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए विभा अवस्थी ने नवरात्र की बधाई देते हुए सुशासन की सरकार के कार्यों को जनता के विश्वास की जीत एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं को मातृशक्ति के उत्थान में प्रमुख भूमिका बताया
सरकार की प्रमुख योजनाओं में
महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसके लिए बजट में 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
रानी दुर्गावती योजना- इस योजना के तहत बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु होने पर 1.5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जिसके लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।महिलाओं के नाम पर भूमि, भवन, अचल संपत्ति क्रय पर लगने वाले पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी, जिसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है ।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में बीथिका विश्वास जिला अध्यक्ष अनिता यादव अर्चना चौबे प्रियंका सिन्हा अंगिरा ध्रुव जीतेश्वरी साहू पवित्रा देवान अनिता सोनकर जागेश्वरी साहू मोनिका देवांगन पूजा कुंजाम दमयंती गजेंद्र डॉली सोनी लक्ष्मी बया सरपंच सरिता यादव सुशीला तिवारी अनिता वर्मा रीता सोनी सत्यप्रभा साहू एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री जीतेश सिन्हा देवेश साहू मुकेश यादव उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!