Uncategorized

पंडित राजेश शर्मा संरक्षण, धमतरी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में एमपीएल सीजन 4 के आक्शन आगाज

पंडित राजेश शर्मा संरक्षण में धमतरी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में एमपीएल सीजन 4 का आगाज श्री राधाकृष्ण भवन में 216 खिलाडियों के आक्सन के साथ हुआ।खेल पखवाडा के अंतर्गत एक अप्रैल से दस अप्रैल होने वाली रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर शहर के सभी क्रिकेट खिलाडियों में बेहद रोमांच है।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल चार लाख रुपये नगद व अन्य आकर्षक पुरुस्कार के अलावा विजेता व उपविजेता टीम व सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को बहेतरीन कप व मैडल दिये जायेंगे।स्थानीय मिशन मैदान में खेले जाने वाली इस रात्रिकालिन क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। उक्त प्रतियोगिता विशुद्ध रूप से क्रिकेट खिलाडियों के आयोजित की जा रही है समिति का उद्देश्य इस प्रतियोगिता से किसी भी प्रकार का लाभ कमाने नहीं है। यह जानकारी खेल पखवाड़ा के संयोजक योगी रायचुरा ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!