श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारतीय स्थापना दिवस पर आखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
हमारी संस्कृति और परंपरा की जड़ें ग्रामीण खेलों से जुड़ी हैं- रामू रोहरा

धमतरी। नगर घड़ी चौक में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं क्रीड़ा भारतीय स्थापना दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं पारंपरिक भाव से सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर नगर के महापौर रामू रोहरा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदर चोपडा पूर्व विधायक, विशिष्ट अतिथि भागवत साहू भाजपा मंत्री, हिमानी साहू पार्षद, सभापति विधि एवं प्रशासन विभाग, पार्षद भारती साहू, संतोष सोनकर, आशा लोधी, श्यामा साहू पूर्व पार्षद सरिता मिश्रा समाज सेवी दीपक लाखोटिया, संरक्षक सत्यवान यादव, क्रीड़ा भारती एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष लक्ष्मण पहलवान, महामंत्री ननकु महाराज, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू उपाध्यक्ष कैलाश यादव, ईश्वर यादव टिक्की निर्मलकर, संतोष साहू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अखाड़ा प्रतियोगिता में गांव के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लाठी और पट्टा जैसे पारंपरिक खेलों का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। ग्रामीण खेलों की इस विरासत को सहेजने और प्रोत्साहित करने हेतु इस प्रकार के आयोजन सराहनीय रहे। महापौर श्री रोहरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपरा की जड़ें ग्रामीण खेलों से जुड़ी हैं, और इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
