Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले गृह ग्राम नगर पंचायत आमदी फिर क्रमबद्ध ग्राम बिरेतरा , कनीडबरी पहुचकर संकटमोचन हनुमान की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की मंगल कामना की। विधायक कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में सभी जगह धूमधाम से शोभायात्रा , भंडारा व प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हनुमान जी सभी विपत्तियों को दूर करते हैं तथा उनका जीवन हमें बुराइयों के खिलाफ लडऩे की प्रेरणा देता है। तत्पश्चात विधायक यादव समाज के वार्षिक अधिवेशन में कुर्रा पहुंचकर उन्होंने यादव समाज के लोगों से मुलाकात कर मंचीय कार्यक्रम की ओर प्रस्थान किये यहां पर बच्चों द्वारा अतिथियों के लिये मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया यहां पर यादव समाज के समाजिक प्रकरण , वार्षिक आय – व्यय, बच्चों के शिक्षा व्यवस्था , समाज को नशामुक्त बनानें , समाज में युवाओ की भागीदारी समेत अन्य महत्पूर्ण विषयो पर गंभीरता पूर्वक विस्तार से चर्चा हुआ। तत्पश्चात विधायक जातरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिये ग्राम लोहरसी पहुचे। उन्होंने जातरा की शुरूवात सभी देवी- देवताओं का पूजन अर्चन करके किया े यहां पर यादव बंधुओ ने अपने परंपरागत वेशभूषा में गाजे – बाजे के साथ राउत नृत्य करते जातरा का भ्रमण कर मेला स्थल का शोभा बढ़ाते दिखे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!