जिले के 124423 किसानों के खाते में आई 434.77 करोड़ से अधिक की अंतर की राशि

धमतरी-इस वर्ष होली से पहले पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के 124423 धान उपार्जन करने वाले किसानों को बोनस राशि सीधे उनके बैंक खाते में आई । उप संचालक कृषि ने बताया कि धमतरी जिले के 124423 किसानों के खाते में 43477.20 लाख (434.772 करोड़) आयेंगे । राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व प्रदेश के किसानों के खातों में अंतरित की गई । आज बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया गया और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया गया.उत्सव धमतरी नई कृषि उपज मंडी श्यामतराई सहित कुरूद में नई कृषि उपज मंडी ,मगरलोड में मधुबन धाम रांकाडीह, नगरी विकासखंड में कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वही धमतरी जिले में 124423 किसानों से 59,64,994 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है । जिसकी राशि 141437.62 लाख (1414.3762 करोड़) है। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। सरकार के निर्णय अनुसार धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की गई.श्याम तराई मंडी मे आयोजित कार्याक्रम मे महापौर रामू रोहरा पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद कुंजलाल देवांगन रंजना साहू चेतन हिंदुजा दयाराम साहू महेंद्र पंडित राकेश साहू सहित बड़ी संख्या मे किसान उपस्थित रहे.
