Uncategorized
सभापति कौशिल्या देवांगन ने गुरु पूर्णिमा पर दी शुभकामनाएं, गुरुजनों के प्रति व्यक्त किया श्रद्धा और सम्मान

धमतरी। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम की सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही ज्ञान, संस्कार और जीवन के सही मार्ग का प्रकाश प्रदान करते हैं तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण का भाव व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। जीवन में सफलता, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक सोच का आधार गुरु का मार्गदर्शन ही होता है उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें तथा उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें।
