Uncategorized
डीपीएस किड्स स्कूल में नन्हे-मुन्नों का हाउसवाइज एथलेटिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न

धमतरी। डी.पी.एस. किड्स स्कूल परिसर में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए हाउसवाइज एथलेटिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा टीम भावना का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की समन्वयक श्रीमती अर्शीता शर्मा द्वारा मशाल प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने आकर्षक पीटी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के आकाश, पृथ्वी, अग्नि एवं पवन हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों ने रनिंग रेस, हर्डल रेस, बॉल रेस तथा अन्य मनोरंजक एथलेटिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विजेता पृथ्वी हाउस रहा।

