झिरिया धोबी समाज के नवनिर्मित भवन का पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने किया लोकार्पण

धमतरी। झिरिया धोबी समाज का ग्राम भानपुरी में नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। विधिवत पूजा अर्चना के साथ नवनिर्मित भवन का फिता काटकर मुख्य अतिथि के करकमलों से अन्य जन-प्रतिनिधियों व पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि नवनिर्मित समाज भवन का लोकार्पण करना हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है, यह भवन सिर्फ ईंट और गारे की संरचना नहीं है, बल्कि यह समाज की एकता, परिश्रम, सहयोग और भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है यह भवन आने वाले पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां से शिक्षा, संगठन सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक सुधार की किरणें निकलेंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य अग्रवाल साहू, भरत निर्मलकर, मंगलू राम निर्मलकर, सेवक राम निर्मलकर, ईश्वर लाल साहू ग्राम पंचायत सरपंच, संत ध्रुव, जानकीबाई साहू, दीनाराम निर्मलकर, शत्रुघ्न साहू, भुवन लाल निर्मलकर, ओमकार निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।

