Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, हवन-पूजन व दर्शन हेतु मंदिरों में उमड़ी भीड़

अभिषेक, चोला अर्पण व विशेष श्रृंगार, 108 बार हनुमान चालीसा का किया गया पाठ


धमतरी। आज हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। इतवारी बाजार स्थित किले के हनुमान मंदिर, पुराना बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर, रुद्री पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, मठ मंदिर चौक स्थित हनुमान मंदिर, जालमपुर स्थित हनुमान मंदिर, मारुति नंदन हनुमान मंदिर पुराना मंडी गेट के पास, सेंचुरी गार्डन के पास स्थित श्री हनुमानगुढ़ी मंदिर, श्री बाबा रामदेव ईतवारी बाजार गौरव पथ मार्ग, ब्राम्हणपारा स्थित हनुमान मंदिर, कोष्टापारा स्थित हनुमान मंदिर, श्री केशरी नंदन हनुमान मंदिर नहर नाका चौक, जय मारुति हनुमान मंदिर मल्टी जिम इंडोर स्टेडियम आमातालाब रोड सहित अन्य मंदिरों में आज सुबह से विशेष पूजा अर्चना, हवन, भोग के साथ प्रसादी वितरण किया गया। अलसुबह से ही शहर के हनुमान मंदिरों में भक्तों की श्रद्धा छलकने लगी। दर्शन व प्रसादी ग्रहण करने भक्त मंदिर पहुंचे। वहीं मारूतिनंदन हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रीराम जानकी मठमंदिर बनियापारा धमतरी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रात: से ही श्री हनुमान जी का अभिषेक पश्चात श्री हनुमान जी को चोला अर्पण एवं उनका श्रृंगार किया गया। हवन-पूजन का आयोजन, आरती किया गया। 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा। महाआरती भोग पश्चात कई मंदिरों में भंडारा का आयोजन किया जायेगा। जालमपुर स्थित हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव के अवसर पर वार्डवासियों द्वारा वार्ड में स्थित हनुमंत ताल (दीवान तालाब) मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह से अभिषेक, श्रृंगार, पूजन, आरती, भोग महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। एन. एन. फायनेस के पास न्यू बस स्टैण्ड के पास हवन एवं हनुमान चालीसा का पाठ रखा गया है। पुराना बस स्टैण्ड के पास मंदिर में पूजा अर्चना व प्रसादी वितरण के दौरान अनेक भक्तजन मौजूद थे।
जगह-जगह हुआ प्रसादी वितरण
हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों द्वारा विशेष तैयारियों की गई है। शहर में जगह-जगह भंडारे व प्रसादी वितरण किया गया। सभी मंदिरों में विशेष भोग के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। जहां हजारों भक्त प्रसादी ग्रहण किया। भजन कीर्तन व पाठ होते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!