Uncategorized

जिला अस्पताल में डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर 2 द्वारा जिला अस्पताल में अव्यवस्था को लेकर सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि जिला अस्पताल में न केवल शहर के गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार बल्कि आसपास के ग्रामीण भी भारी संख्या में इलाज हेतु आते है मगर जिला अस्पताल डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है जिससे मरीजों का बेहतर ढंग से उपचार और देखभाल नहीं हो पा रही है। जब से सत्ता में भाजपा की विष्णु देव सरकार आई है जनहित के हर क्षेत्र प्रभावित है उससे स्वास्थ्य सेवाएं भी अछूती नहीं है। कांग्रेस ने मांग की है कि जिला अस्पताल में शीघ्र रिक्त डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जावे। आयुष्मान कार्ड से निजी अस्पतालों में डिलीवरी समुचित स्टाफ की भर्ती हो जाने तक पुन: शरू की जावे ताकि जिला अस्पताल में अव्यवस्था एवं दबाव कम हो। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की बेहतर देखभाल हेतु डॉक्टरों का वार्ड में एक बार सुबह और एक बार शाम को भ्रमण सुनिश्चित किया जावे। जिला अस्पताल में सभी प्रकार की आवश्यक जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे विशेष रूप गर्भवती महिलाओं की डिटेल सोनोग्राफी, डिटेल एक्सरे, सिटिइस्कैन, थायराइडर आदि। जिला अस्पताल में संचालित सायकल मोटरसाइकिल स्टैंड नि:शुल्क किया जावे। ज्ञापन देने में मुख्यरूप से ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, आकाश गोलछा, युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता तारिक़ रज़ा क़ादरी, आशुतोष खरे, श्रवण साहू, हीरेन्द्र यादव, सूरज पासवान, नवीन गजेंद्र, अमित बागमारे, शेख सुहेल, मोहन ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!