Uncategorized

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को एसपी भावना पांडेय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से बढ़ा धमतरी पुलिस का गौरव - एएसआई रामावतार सिंह राजपूत की उत्कृष्ट सेवाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान

धमतरी पुलिस के रक्षित केन्द्र, जिला धमतरी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को पुलिस सेवा में उनके विशिष्ट, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए 15 अगस्त को मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के करकमलों से राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री राजपूत की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाएं धमतरी पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय हैं और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सउनि. रामावतार सिंह राजपूत वर्ष 1999 में अविभाजित मध्यप्रदेश के जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए तथा दिनांक 04.12.2009 को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उनके दीर्घकालीन सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है। उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए वर्ष 2018 में उन्हें राष्ट्रीय सराहनीय पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
तथा दिनांक 31.12.2021 को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
पी.टी.आई. के रूप में उन्होंने आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों एवं सहायक उप निरीक्षकों के आधारभूत प्रशिक्षण, जिला स्तरीय पी.पी. पाठ्यक्रमों तथा कोटवार प्रशिक्षण का सफलतापूर्वक संचालन किया। इसके साथ ही वीआईपी बंदोबस्त, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन ड्यूटी एवं अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं कुशलता के साथ निर्वहन किया।
एक अनुशासित, परिश्रमी एवं कुशल प्रशिक्षक के रूप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सराहना प्राप्त हुई है। वर्तमान में वे रक्षित केन्द्र, जिला धमतरी में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लता राजपूत धमतरी पुलिस कार्यालय में सहायक उप निरीक्षक के पद पर अकाउंट सेक्शन में पदस्थ हैं। यह उपलब्धि पूरे पुलिस परिवार के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। रामावतार सिंह राजपूत को प्राप्त यह सम्मान उनकी वर्षों की निष्ठापूर्ण, अनुशासित एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवा का गौरवपूर्ण सम्मान है। रामावतार सिंह राजपूत की इस उपलब्धि पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल, डीएसपी यशकरण दीप ध्रुव, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े, मुख्य लिपिक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,सहित पुलिस कार्यालय धमतरी के अधिकारी- कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!