Uncategorized

तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी 21 से धमतरी में बसंत फाउंडेशन कुरूद का आयोजन


धमतरी । बसंत फाउंडेशन कुरूद द्वारा 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन धमतरी के मराठा मंगल भवन में किया गया है।
राष्ट्रपति पुरस्कृत बसंत फाउंडेशन के प्रमुख दिव्यांग चित्रकार बसंत साहू कुरूद ने बताया कि 21, 22 व 23 अगस्त को धमतरी के छत्रपति शिवाजी मराठा मंगल भवन में चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी जिले के राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, स्कूली, कॉलेज के छात्र-छात्राओं, अधिकारी कर्मचारी, समाजसेवियों, मीडिया के अलावा जिले के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों और विशेषकर दिव्यांग, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मंच देने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास है। श्री साहू ने बताया कि 22 अगस्त को चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक है। इसमें 7 से 14 वर्ष व 14 वर्ष से अधिक स्कूल श्रेणी, ओपन श्रेणी, दिव्यांग श्रेणी शामिल हैं। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय बड़े बच्चों के लिए पर्यावरण, नशा मुक्त युवा व उड़ान है। छोटे बच्चे के लिए अपनी पसंद का कोई सुंदर विषय हो सकता है। प्रतियोगिता के लिए मोबाईल नंबर 7999692650 से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!