Uncategorized

छत्तीसगढिय़ा युवा क्रान्ति सेना संगठन विस्तार के लिए हुई बैठक


धमतरी। छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना जिला धमतरी द्वारा नगर पंचायत आमदी में छत्तीसगढिय़ा युवा क्रान्ति सेना संगठन विस्तार के लिए बैठक रखी गई, जिसमें गांव के युवाओं ने सदस्यता ली और छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढिय़ा के लिए काम करने की बात कही. जिला संयोजक अमित वर्मा ने कहा कि धमतरी जिले के सभी गांवों और शहरों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना का उद्देश्य और काम बताएंगे. महिला क्रान्ति सेना अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा देवदास ने युवाओं को नशा से होने वाले नुकसानों को बताया और नशे से दूर रहने को कहा.धमतरी विधानसभा प्रत्याशी निखिलेश देवान साहू ने युवाओं को अपने हक अधिकार के लिए आवाज़ उठाने के लिए प्रेरित किया. बालोद जिला अध्यक्ष चंद्रभान साहू ने युवाओं को छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा तिज तिहार भव्य रूप से मनाने केलिए प्रेरित किया.छत्तीसगढिय़ा युवा क्रान्ति सेना का विस्तार किया गया जिसमें जिला संयोजक धमतरी यसवंत साहू,जिला अध्यक्ष डोमेशवर साहू, जिला उपाध्यक्ष हर्ष सिन्हा, को नियुक्त किया गया.साथ ही नगर पंचायत आमदी में छत्तीसगढिय़ा युवा क्रान्ति सेना का गठन किया गया जिसमें संयोजक शितल मंडावी, हीरा राम ध्रुव,उपाध्यक्ष, कमलनारायण संगठन मंत्री गणेश्वर मटियारा सचिव भेमराज,मिडिया प्रभारी रोशन कुंभकार को नियुक्त किया गया. बैठक में रिना सोनवानी,डोपेशवर साहू ,उमेश प्रजापति, डमेश मरकाम ,प्रेम लाल पटेल,हिरेंद्र कुमार भुवनेश्वर, मोरध्वज मंडावी कौशल सिन्हा ,यशु कुमार गंगा निषाद ,योगेश किरण साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!