Uncategorized

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के दिग्गज खिलाडिय़ों के बीच धमतरी के रघुवीर बघेल बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट


धमतरी। रायपुर में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित स्ट्रीमिफाई कप सीजन 1 का कल भव्य समापन हुआ। इस 35 दिवसीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के दिग्गज खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। बता दे कि धमतरी जिले के होनहार खिलाड़ी रघुवीर बघेल ने पूरे टूर्नामेंट में अपने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाते हुए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। रघुवीर के इस ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत उनकी टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक चमचमाती ट्रॉफी और इलेक्ट्रिक स्कूटी भेंट की गई। रघुवीर की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई एंवं शुभकामनाएँ दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!