Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 1 अक्टूबर को होगा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

धमतरी। समाजकल्याण विभाग एवं श्री जलाराम ज्ञान यज्ञ समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन 1 अक्टूबर 2025, बुधवार को अपरान्ह 4 बजे से श्री अग्रसेन भवन, धमतरी में किया जाएगा। इस अवसर पर शासकीय चिकित्सालय की ओर से वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य चरण में अपरान्ह 4:30 बजे से भारतीय परंपरानुसार वृद्धजनों का तिलक लगाकर मोतीमाला एवं शाल भेंट कर सम्मान किया जाएगा। इस आयोजन में सभी समाज के सम्मानित नागरिकों से विशेष रूप से वरिष्ठजनों को आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!