Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नीलेश लुनिया ने दी शुभकामनाएं


धमतरी। वीर हनुमान प्रकट उत्सव एवं जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया ने शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वीर हनुमान का जीवन हमें शक्ति, सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह पावन पर्व हमें एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!