Uncategorized

रास्ते में गिरे मोबाईल को महिला आरक्षक ने छात्र को लौटाया वापस

मोबाइल वापस मिलने पर छात्र के चेहरे पर आई मुस्कान,धमतरी पुलिस का किया धन्यवाद ज्ञापित

हर्ष कुमार साहू पिता स्वर्गीय भास्करण साहू 19 वर्ष (छात्र) पता सिंचाई कॉलोनी रूद्री जिला धमतरी का मोबाईल घूमने फिरने के दौरान रास्ते में गिर गया था।
जिसको धमतरी पुलिस के रक्षित केंद्र में पदस्थ महिला आरक्षक अमृता सिंह सेंगर को ड्यूटी से वापस घर जाते समय उन्हें रोड में गिरा पड़ा मिला।
जिसमें फोन आने पर तत्काल उनको अपने परिजनों के साथ रुद्री थाना बुलाकर उन्हें उनका मोबाईल थाना प्रभारी रुद्री को सूचित कर हर्ष कुमार साहू को सुपुर्द किया गया।छात्र द्वारा यह भी कहा गया अगर मेरा मोबाईल गलत व्यक्ति के हाथ में लग जाता तो मुझे मेरा मोबाईल नही मिल पाता।प्रार्थी छात्र को अपना मोबाईल सही सलामत मिलने पर,धमतरी पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!