Uncategorized

हनुमान जन्मोत्सव पर नीशू चन्द्राकर ने दी शुभकामनाएं, कहा—साहस, भक्ति और सेवा का प्रतीक है यह पावन अवसर


धमतरी। वीर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर ने क्षेत्र, शहर एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान केवल आस्था के प्रतीक ही नहीं, बल्कि अदम्य साहस, अटूट भक्ति, निष्ठा और सेवा भाव के अद्वितीय उदाहरण हैं। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और धर्म के प्रति अटूट विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते समय में भी भगवान हनुमान के आदर्श हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। नीशू चन्द्राकर ने आगे कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं, जिनसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!