Uncategorized

भखारा अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, विधायक अजय चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भखारा अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, विधायक अजय चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नंप अध्यक्ष ज्योति हरख ने आभार व्यक्त किया

भखारा। क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भखारा अस्पताल को राज्य सरकार की ओर से एक नई एंबुलेंस प्रदान की गई। इस एंबुलेंस का शुभारंभ स्थानीय विधायक अजय चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में समय पर इलाज उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होती हैं।उन्होंने बताया कि इस एंबुलेंस के उपलब्ध होने से भखारा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को अब बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। गंभीर मरीजों को समय पर बड़े अस्पतालों तक पहुंचाने में यह एंबुलेंस अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राज्य सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष
श्रीमती ज्योति हरख जैन नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा भठेली सहित श्रीमती पूजा सिन्हा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीतेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष कुरूद विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, श्री विष्णु साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत के अलावा रवि सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष, सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा, रामस्वरूप साहू,आनंद यदु, छत्रपाल बैस,सतीश जैन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, भाजपा भखारा मंडल महामंत्री गौतम जैन,एवन साहू, श्रीमती सिंधु बैस जनपद सदस्य,दुलार सिन्हा,पूर्णिमा साहू,भीम साहू,पुष्प लता देवांगन, पंकज सिन्हा,छबिलाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू गौतमी पटेल,झम्मन साहू,रामनारायण नागरची, राम गोपाल देवांगन आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वास्थ्य कर्मी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!