Uncategorized

सिटी कोतवाली पहुंची एसपी भावना पाण्डेय, स्वच्छता व बेहतर पुलिसिंग पर दिया जोर

कोतवाली थाने का होगा रंगरोगन, नियमित सफाई के भी दिए निर्देश

जिले के थाना चौकियों की बेहतर व्यवस्था के प्रति गंभीर है एसपी

धमतरी । एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय कल सिटी कोतवाली थाना पहुंची जहां उन्होने थानों के कामकाज, पुलिसिंग व स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान थाने में स्वच्छता को लेकर एसपी साहिबा नासंतुष्ट नजर आए। और अधिनस्थो को थाने में बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए।
चर्चा के दौरान एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने बताया कि स्वच्छता व पुलिसिंग विषयों को लेकर उन्होने सिटी कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। जहां स्वच्छता में सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित सफाई पर जोर दिया गया। उन्होने बताया कि कोतवाली थाने का रंगरोगन कराया जाएगा। पहले भीतर का रंगरोगन होगा फिर बारिश के मौसम के बाद थाने के बाहरी दीवारों का रंगरोगन कराया जायेगा। स्वच्छता हमारे जीवन अहम हिस्सा है। इस पर पुलिस महकमा पूरी तरह गंभीर है।
श्री गणेश पंडालो तक पहुंच रही पेट्रोलिंग टीम
चर्चा के दौरान एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में गणेशोत्सव जारी है। इस दौरान जिले भर में अनेक स्थानों पर विभिन्न समितियों द्वारा श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजित की गई है। बड़ी संख्या में रोजाना भक्त भी पंडालो में श्री गणेश के दर्शन हेतु पहुंच रहे है। इस दौरान कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने जिला पुलिस अलर्ट है। बता दे कि एसपी के निर्देश पर एएसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पेट्रोलिंग टीम द्वारा गणेश पंडालो में पहुंचकर बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
अवैध शराब, गांजा, हिरोइन पर हो रही लगातार कार्रवाई
बता दे कि जब से एसपी श्रीमती भावना पाण्डेय जिले में पदस्थ हुई है अपराधो के रोकथाम व निराकरण की दिशा में कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। जिसके तहत लगातार अवैध शराब, गांजा, हिरोइन के काले कारोबारियों पर सख्ती बरती जा रही है। एसपी के इस सख्त रवैय्ये के परिणाम स्वरुप नशे के अवैध कारोबार करने वालो में पुलिस कार्रवाई का भय है। कुछ अवैध कारोबारी या तो नशे के अवैध कारोबार से तौबा कर चुके है या कुछ अंडरग्राउंड भी हो चुके है। पुलिस की ऐसी सख्ती बीते कुछ सालों में काफी कम नजर आई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!