Uncategorized

नगर के क्रिकेट प्रेमियों को जल्द मिलेगा बॉक्स क्रिकेट की बड़ी सौगात-कलेक्टर

खिलाड़ियों के उत्साह को मिलेगा नया मंच, युवाओं में खेल के प्रति बढ़ेगी रुचि

नगरी — नगर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन द्वारा शहर में आधुनिक बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड निर्माण की योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने नगर पंचायत सीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रकारकण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि बॉक्स क्रिकेट जैसे सुविधाजनक और आकर्षक खेल विकल्प शहर के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेंगे। यह मैदान विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में सीमित स्थान की समस्या को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, ताकि युवा सीमित स्थान में भी क्रिकेट का आनंद ले सकें।उन्होंने बताया कि इस बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड में एलईडी लाइटिंग, सिंथेटिक टर्फ, डिजिटल स्कोर बोर्ड और बैटिंग-पिच नेट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों और छोटे बच्चों को भी खेल की ओर आकर्षित करने विशेष आयोजन व प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जाएंगी।नगरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों में इस खबर को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा खिलाड़ियों ने इसे खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, समस्त पाषर्दगढ़ों द्वारा कलेक्टर धमतरी को विकासशील विचार के लिए धन्यवाद किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!