महावीर इंटरनेशनल धमतरी के चिकित्सा शिविर में 175 मरीजों की हुई जांच
आईएलएस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श, समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफल रहा आयोजन

धमतरी। महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी के तत्वावधान में 22 अगस्त 2026 को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में 175 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मदनलाल चौरड़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर के सहयोगदाता राजेश प्रजापति रहे, जिनके सहयोग के लिए आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
आईएलएस हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित शिविर में डॉ. अमित जैन (न्यूरोसर्जन), डॉ. कुणाल ओस्तवाल (कार्डियोलॉजी), डॉ. अभिषेक त्रिपाठी (ऑर्थोपेडिक सर्जन) और डॉ. शिलिका लालवानी (एंडोक्रिनोलॉजी एवं मेटाबॉलिज्म) ने मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।
शिविर को सफल बनाने में आईएलएस हॉस्पिटल की मार्केटिंग टीम के आशीष यता, अपूर्वा अशोक पांडेय, रिया तिवारी, मुकेश कटकवार तथा नर्सिंग स्टाफ मीना अजगले, प्रिय साहू, ज्योति गजेंद्र और हाउसकीपिंग स्टाफ भेषराज यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर जैन समाज के पारसमल गोलेछा, धरम पारख, बसंत ओस्तवाल, सुनील बरड़िया, सतीश नाहर, नेमीचंद छाजेड़ और कवीन्द्र जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानचंद लुनावत, शाखा अध्यक्ष निलेश लुंकड, कार्यक्रम निर्देशक अशोक पारख सहित दिलीप बड़जात्या, धीरेन्द्र नाहर, भंवरलाल बेद, खेमचंद गोलेछा, स्वरूप बेद, डॉ. पपेश नाहर, मुकेश जैन, डॉ. हर्ष जैन, वीरा अध्यक्षा नीलू लुनावत, संजू जैन, लीला जैन और संतोष जैन ने सक्रिय सहयोग दिया।
शाखा अध्यक्ष निलेश लुंकड ने शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।