Uncategorized

एमपी में जहरीले शराब से 28 मौतो के बाद आबकारी आयुक्त के निर्देश पर धमतरी जिले में आबकारी विभाग है अलर्ट

गंभीरता से हो रही जांच, आबकारी अधिकारी ने चेक पोस्ट पहुंचकर स्वयं की जांच-पड़ताल, व्यवस्था से हुए संतुष्ट


धमतरी। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीले शराब पीने से 28 लोगो की मौत हो गई थी। जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ में भी आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। राज्य आबकारी आयुक्त के निर्देश पर धमतरी आबकारी विभाग द्वारा गंभीरता से जहरीले शराब व अवैध तस्करी के संबंध में जांच की जा रही है।
इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जिले के चेकपोस्ट में अवैध शराब व तस्करी की गंभीरता से जांच-पड़ताल हो रही है। साथ ही उडऩदस्ता टीम भी अलर्ट मोड पर है। वे स्वयं चेकपोस्ट पर पहुंचे और जांच-पड़ताल का जायजा लिया। वे विभागीय व्यवस्था से संतुष्ट हुए। बता दे कि जिला आबकारी विभाग द्वारा लगातार अन्य प्रदेशो से पहुंचने वाली शराब की खेप पर रोक लगाने गंभीर है। जिससे अवैध शराब के कारोबार पर काफी हद तक लगाम लग पा रहा है। चेकपोस्ट पर नाकेबंदी कर अवैध शराब की बारिकी से जांच हो रही है।
कुछ शराब दुकानों के स्थान में बदलाव पर विचार
बता दे कि धमतरी जिले में 27 देशी विदेशी, प्रीमियम और कम्पोजिट शराब दुकाने है। जिले में औसतन रोजाना 1 करोड़ की शराब की खपत होती है। कुछ शराब दुकानो के संचालन को लेकर स्थानीय लोगो द्वारा विरोध दर्ज कराया जाता है ऐसे कुछ शराब दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के संबंध में विभाग द्वारा विचार किया जा रहा है। दरअसल कुछ शराब दुकानों में आहाता की जगह नहीं होती ऐसे में आसपास खुले में शराबखोरी बढ़ जाती है। जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है माहौल भी खराब होता है। वहीं कुछ स्थानों पर शराब दुकाने शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलो के पास होने की शिकायत मिलती है। इन्ही सब शिकायतो को ध्यान में रखते हुए इस बार नये सत्र से कुछ शराब दुकानो का स्थानांतरण हो सकता है।
डिस्पोजल मुक्ति पर फोकस
जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन ने बताया कि शराब दुकानों के आसपास बड़ी मात्रा में डिस्पोजल कचरा फैला रहता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए शराब दुकानो के आसपास बिखरे डिस्पोजल को हटाने की दिशा में प्रयास किया जायेगा। शराब दुकानों के आसपास डिस्पोजल मुक्त करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। श्री देवांगन ने मोहला मानपुर जिले का उदाहरण देते हुए बताया कि इस दिशा में वहां प्रयास किया गया है। धमतरी में भी यह प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!