Uncategorized

नंदा परिवार द्वारा द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया सास-बहु के रिश्ते को संवारता पर्व करवा चौथ

विगत तीन वर्षों की भांति इस वर्ष भी सुहागिने सामूहिक रूप से नंदा परिवार क़े
निवास स्थान मधुबन में करवा चौथ महापर्व को सामूहिक रूप से मनाने एकत्रित हुई.सुहागन महिलाओं ने कथा श्रवण तथा पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उपहार स्वरूप सुहाग सामग्री तथा प्रसाद वितरण उपरांत करवा चौथ का कार्यक्रम खुशनुमा वातावरण में सम्पन्न हुआ। योजना बनाने से लेकर, प्रबंधन और क्रियान्वयन तक में बहुआयामी प्रतिभा की धनी डॉ स्वीटी-उत्कर्ष नन्दा के भरपूर साथ तथा सहयोग की बदौलत ही ये सुंदर आयोजन संभव हो पाया.पति और सासू मां के सम्बन्धों के साथ-साथ समूचे पारिवारिक रिश्तों को प्रगाढ़ता तथा सम्मान देने का महापर्व करवा चौथ विधि अनुसार सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!