गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल की विशेष साफ-सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए बनाया गया सुविधाजनक
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत गुढिय़ारी तालाब में चला स्वच्छता अभियान

नगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत नगरी में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए नगर के गुढिय़ारी तालाब के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थल की भी सफाई कर उसे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक एवं उपयुक्त बनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पंचायत द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में गांधी गार्डन, विभिन्न प्रतिमा विसर्जन स्थल, खेल स्टेडियम, डमकाडीही सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, राजस्व विभाग सभापति शंकर देव पार्षद राजा पवार देवचरण ध्रुव अंबिका ध्रुव एल्डरमैन गौरव तिवारी (जानू) स्वच्छता निरीक्षक पुष्कर पाटिल सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
