Uncategorized

बजरंग चौक कुरूद के 100 साल पुराने राधा कृष्ण मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

मुख्यातिथि विधायक अजय चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत ज्योति चन्द्राकर व भाजपा पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों आतिथ्य में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम

मूलचंद सिन्हा
धमतरी। बजरंग चौक में स्थित 100 साल पुराने भगवान राधा कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु मोहल्ले वासियो और भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद के निवेदन पर कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने सहमति और स्वीकृति प्रदान कर धर्म प्रेमी नागरिकों, सहयोगी साथियों के मदद से ऐतिहासिक पुराने मंदिर का नव निर्माण होने जा रहा है।

मुख्यातिथि विधायक अजय चन्द्राकर, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत ज्योति चन्द्राकर व भाजपा पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों आतिथ्य में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ईश्वर चन्द्राकर, मेहतरीन बाई बैस, शारदा सोनी, चन्द्रकला सोनी, तोरण महाराज, किसनु बैस, प्रेमलाल चन्द्राकर, अरूण केला, शेखर चन्द्राकर, सुरेश महावर, राहुल महावर, प्रकाश शर्मा, ललित दाऊ, जितेंद्र चन्द्राकर, भाजपा नेतागण नेहरू निषाद, सुरेश अग्रवाल, भूपेन्द्र चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, मुलचंद सिन्हा, भोजराज चन्द्राकर, हरि सोनवानी, किशोर यादव, अनुराग चन्द्राकर, शिव निर्मलकर, हेमंत सोनी, प्रभात बैस, भारत ठाकुर, रामनारायण शर्मा, भारत साहू, आोमप्रकाश साहू, खेमराज सिन्हा, नरेन्द्र सोनी, महेश केला, अजय केला, कमल शर्मा, राजेश साहू, कोमल साहु, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, राजेश पवार, पंकज नायडू, जितेंद्र चन्द्राकर, ललित चन्द्राकर, जिज्ञासा सिन्हा, कमलेश चन्द्राकर, भूपेन्द्र सिन्हा, प्रवीण रेड्डी, नेमी बैस, टीकम कटारिया, बल्ला चन्द्राकर, कमलेश रेड्डी, प्रशांत चन्द्राकर, खिल्लू देवांगन, बल्लू चन्द्राकर, केवल चन्द्राकर, अनूप यादव सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए मोहल्ले एवं नगरवासियों की ओर से कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर का भानु चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!