Uncategorized

राजनांदगांव की आवाज, माता का जस गीत,झूम उठा धमतरी

धमतरी की दाई बिलाइमता और उनका दुलार हमारे डीएनए में-पँ राजेश

धमतरी के बॉयज स्कूल मैदान में 20 सितंबर की रात धमतरी के हज़ारों लोग देंर रात तक झूमते रहे, क्योंकि धमतरी की आराध्य बिलाइमाता का जस गान चलता रहा, एक लंबे समय के बाद धमतरी इस तरह का भक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ।

राजनांदगांव के पटपर के जाने माने नवरत्न जस झांकी परिवार ने यहाँ दाई के दुलरवा की प्रस्तुति दी, इसे सुनने के लिए धमतरी के करीब 10 हज़ार लोग पहुँचे थे, यहाँ आस्था और संगीत और कला का ऐसा मेलजोल बना कि, भक्ति के इस कलेवर को सुनने हर उम्र के लोग पहुँचे।

रंगीन लाइटों से जितना सुंदर मंच सजाया गया उस से कही ज्यादा मन मुग्ध करने वाली प्रस्तुति कलाकारों ने दी, एक एक जस गीत को और एक एक पल को लोगो ने जयकारे और तालियों के साथ जिया। गणेशोत्सव के बीच ये पूरा आयोजन धमतरी के रामपुर वार्ड के युवा शक्ति संगठन एवं गौरी गौरा उत्सव समिति के करवाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा रहे। पँ राजेश ने इस शानदार कार्यक्रम के लिए आयोजक समिति को बधाई दी साथ ही, राजनांदगांव से आये कलाकारों की भरपूर तारीफ की, पँ राजेश ने कहा कि धमतरी की पालन कर्ता तो बिलाइमाता ही है, वो हम सब की दाई है और हम सब उनके दुलरवा संतान है, उन्होंने कहा कि जैसे हमे जन्म देने वाली माता का अंश हमारे डीएनए से हमारी पीढ़ियों तक जाता है वैसे ही बिलाइमाता कि कृपा और आशीर्वाद पीढ़ियों से हमे मिलता रहा है।

इस कार्यक्रम में पहुँचे भाजपा के महामंत्री महेंद्र पंडित ने आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि इंस्टाग्राम रील और एआई के इस दौर में भी जस गीत सुनने हज़ारों लोग आए, इस से स्पष्ट होता है कि, दुनिया मे कोई भी ट्रेंड बदल रहा हो, सनातन की परंपरा स्थायी थी और स्थायी है।

धमतरी के भाजपा नेता लोकेश डागा और विकास शर्मा ने भी जस झांकी का आनद लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नमन नागदेवे शुकेश्वर हिरवानी विप्लव रणसिंह कठोर साहू ऋषभ साहू सूरज हिरवानी मुन्ना हिरवानी प्रताप देवांगन प्रेमु साहू राजकुमार कश्यप जीवन सोनकर देवचरण ध्रुव भगत देवांगन राजेंद्र कश्यप गोलू साहू सुखनंदन ध्रुव पिंटू देवांगन शहीद बड़ी संख्या में श्रद्धालूजन उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!