Uncategorized

श्री गणेश की अनुमति के बाद ही माता शक्ति की कृपा मिलती है- पं.राजेश शर्मा

धमतरी में हर साल की तरह गणेशोत्सव और गणपति उपासना पर्व की परंपरा इस बार भी शानदार तरीके से मनाया जा रहा है, शहर के रिसाई पारा वार्ड में महादेव परिवार द्वारा गणपति स्थापना की गई है जहाँ रोजाना पंडाल में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे है।
20 सितंबर को यहाँ महादेव परिवार ने महाआरती का आयोजन किया, इसमे धमतरी के समाजसेवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा भी शामिल हुए, गजानन की आरती के बाद पँ राजेश ने प्रथम पूज्य भगवान से धमतरी के कल्याण का आशीर्वाद मांगा।
पँ राजेश ने कहा कि बिना गणेश जी की कृपा के, माता शक्ति का आशीर्वाद नही मिल सकता, और शक्ति हीन व्यक्ति हो या शक्ति हीन देश, इनका जगत में कोई औचित्य नही होता, इस कारण भगवान गणेश की कृपा जरूरी है।
इस महाआरती में भाजपा के महामंत्री महेंद्र पंडित भी शामिल हुए, उन्होंने कहा कि भगवान गणेश शुभता और बुद्धि के देवता भी है, धमतरी में गणेश उत्सव से हर तरफ भक्ति रस का अनुभव होता है, जिससे ऊर्जा मिलती है और यहीं ऊर्जा भगवान का आशीर्वाद है।महाआरती में मुख्य रूप से महादेव परिवार पप्पू सिंधे गुलशन छाबड़िया साकेत मिश्रा राहुल अग्रवाल निशु सिन्हा सुभाष चंद्राकर ऋषभ शर्मा नवीन सोनकर प्रिंस गवली आदि गवली शुभांक त्रिपाठी संस्कार गवली रोहित गवली गट्टू गवली
हैप्पी गवली शुभम् इदनानी. धनेश पंजवानी बॉबी सोनी यश नागवानी
निशांत सिन्हा प्रतीक सोनी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!