नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन से जनभागीदारी समिति अध्यक्ष की सौजन्य भेंट
स्कूल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर हुई विस्तृत चर्चा

भखारा- सेजेस विद्यालय की नव-निर्वाचित जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती ममता चंद्राकर ने नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्रीमती ममता चंद्राकर ने बताया कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु नगर पंचायत का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने विद्यालय में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की जानकारी भी नगर पंचायत अध्यक्ष को दी। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया भी उपस्थित थे।नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने जनभागीदारी समिति की नई अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा नगर पंचायत विद्यार्थियों के हित में किए जाने वाले सकारात्मक प्रयासों में सदैव सहयोग करेगी।
बैठक के दौरान विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ तथा भविष्य में समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।
