Uncategorized

ओबीसी , एससी-एसटी मुद्दे पर विपक्ष का बड़ा स्टैंड, सरकार कठघरे में – ओंकार साहू


धमतरी। केन्द्र में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में उठे घटनाक्रम पर धमतरी के कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं के नाम पर संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही थी, जिसे विपक्ष के सशक्त विरोध ने विफल कर दिया। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि संसद में जो घटनाक्रम हुआ, उसने देश के सामने सच्चाई ला दी है। यह बिल वास्तविक रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए नहीं था, बल्कि सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यवस्था में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की अनदेखी की जा रही थी, जो कि संविधान की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का विधेयक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच असंतुलन पैदा कर सकता था।विधायक साहू ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने इस मुद्दे को मजबूती से उठाया और सरकार को बैकफुट पर आने के लिए मजबूर किया। यह केवल एक विधेयक नहीं था, बल्कि संविधान के मूल ढांचे को प्रभावित करने का प्रयास था, जिसे विपक्षी दलों ने मिलकर रोका,उन्होंने कहा। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब जागरूक है और संविधान के खिलाफ किसी भी प्रकार की चाल को स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश को जोडऩे और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। हम न किसी का हक छिनने देंगे, न देश को बांटने देंगे। सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी, उन्होंने दृढ़ता से कहा। अंत में विधायक ने कहा कि यह समय संविधान की रक्षा करने का है और कांग्रेस पार्टी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!