Uncategorized

विपक्ष ने आधी आबादी का किया अपमान किया, दोहरा चरित्र उजागर- चेतन हिन्दूजा

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न हो पाना दुर्भाग्य,कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही महिला विरोधी रही


धमतरी। लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियमö पारित न हो पाने पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने इसे देश की आधी आबादी का विपक्ष द्वारा किया गया अपमान बताया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर महिलाओं के आरक्षण में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दलों का असली चेहरा सामने आ गया है। 27 साल तक महिला आरक्षण बिल को लटकाने वाली कांग्रेस ने आज फिर महिला विरोधी चेहरा सबके सामने लाया है। सदन में हंगामा कर, तकनीकी पेंच फंसाकर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को उनके हक से वंचित करने का काम किया है। पीएम मोदी ने महिलाओं के हित मे आरक्षण बिल लाकर एक ऐतिहासिक काम किया था, लेकिन विपक्ष को महिलाओं का सशक्त होना रास नहीं आ रहा है। चेतन हिन्दूजा ने कहा कि भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रखा, जबकि विपक्ष वोटिंग से भागता रहा। जो लोग लड़की हूं, लड़ सकती हूंöका नारा देते हैं, वही लोग लड़कियों को लोकसभा-विधानसभा में 33 प्रतिशत हक देने के खिलाफ खड़े हो गए। ये दोहरा चरित्र है। कांग्रेस ने महिला हितैषी होने का सिर्फ ढोंग रचा है, अब उनकी नीति को देश की जनता पहचान चुकी है। देश की आधी आबादी का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी जब चुनाव के समय इनके बीच वोट मांगने जाएगी जब कांग्रेस को उसकी करनी का सही जवाब महिलाओं द्वारा दिया जाएगा।
विधेयक फेल हो सकता है लेकिन भाजपा का संकल्प नहीं
श्री हिन्दूजा ने कहा कि विधेयक आज फेल हो सकता है, लेकिन भाजपा का संकल्प नहीं। सड़क से संसद तक महिलाओं के हक की लड़ाई भाजपा पार्टी के द्वारा लड़ी जाएगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम जरूर कानून बनेगा। मोदी सरकार ने जिस तरह तीन तलाक, अनुच्छेद 370 समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक को अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से पास कराया है.उसी तरह महिला वंदन विधेयक भी सरकार के द्वारा जरूर पास कराया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!