Uncategorized
गुरु पूर्णिमा पर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने गुरुजनों को नमन कर बधाई एवं दी शुभकामनाएं
गुरु शिष्य परंपरा का महान संवाहक है हमारा देश भारत -:विजय मोटवानी

धमतरी। गुरु पूर्णिमा के महान महान दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी में समाज के प्रेरणा पुंज तथा पद प्रदर्शन के रूप में पूजनीय, वंदनीय गुरुजनों को नमन करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी है श्री मोटवानी ने कहा है कि धरती पर परमात्मा की बनाई हुई सबसे अनुपम कृति है गुरु जिसके कारण ही आज समाज अपनी विशिष्ट भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ रहा है वहीं उन्होंने आगे बताया कि हमारा देश गुरु शिष्य की परंपरा का सबसे बड़ा संवाहक है और यही से विश्व में अमन चैन शांति तथा भाईचारे का पैगाम भी विश्व समुदाय को वसुदेव कुटुंबकम् के रूप में प्राप्त होता है।
