Uncategorized

गंभीर सड़क दुर्घटना स्थल का अतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा किया गया निरीक्षण

दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने दिया गया सुझाव, मौके पर बिरेझर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

24 जनवरी को थाना बिरेझर क्षेत्रान्तर्गत घटित गंभीर सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई थी दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए घटना स्थल का निरीक्षण अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा के अध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी, यातायात प्रभारी खेमराज साहू, प्रकरण के विवेचक सउनि दक्ष कुमार साहू, सड़क सुरक्षा सेल प्र.आर. चमन सिंह उपस्थित थे।
घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस महानिरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा दुर्घटना स्थल के बारिकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि उक्त स्थान पर जामगांव की ओर से आने वाले ग्रामीण रांग साईड होकर वाहन चलाते हुए मार्ग को पार करते है, जिससे दुर्घटना की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।
दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने, जीवन रक्षा उपाय हेतु घटना स्थल के आसपास के ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन कराने जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने बताया गया। ट्राफिक काम्बिग उपाय के तहत कासिंग के दोनो ओर रंबल स्ट्रीप लगाने एवं चेतावनीपरक बोर्ड लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के दौरान रांग साईड से आ रहे वाहन चालकों को रांग साईड नही चलने समझाईश दिया गया एवं चालानी कार्यवाही की गई।यातायात पुलिस धमतरी सभी ग्रामीणों एवं वाहन चालकों से अपील करती है, कि निर्धारित किये गये कासिंग से ही अपनी वाहन कास कर अपने वाहन को पार कराये, रांग साईड से वाहन न चलायें, यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित सफर का आनंद लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!