Uncategorized

2025 में हम सदा मुस्कुराते रहे यही सबको गिफ्ट देते है – ई.वी.गिरीश

मुंबई से पधारे ई.वी. गिरीश के सानिध्य में वाह जिंदगी वाह 5 दिवसीय शिविर का हुआ भव्य शुभारम्भ


धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में शहरवासियो के लिए आयोजित 5 दिवसीय वाह जिंदगी वाह शिविर का शुभारम्भ मुंबई से पधारे प्रोफ़ेसर ई.व्ही.गिरीश एवं सरिता दीदी के सानिध्य में अतिथियों के कर कमलो से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे दीपक लखोटिया, डॉक्टर वीरेंद्र साहू, डॉ. भगवती साहू, होरीलाल साहू, अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, अनिल अग्रवाल समाजसेवी, महेश कुमार सिन्हा प्रोप्रायटर इंजीनियरिंग वक्र्स अर्जुनी , सरिता दीदी संचालिका ब्रह्मा कुमारिज जिला धमतरी। मुंबई से पधारे मुख्य वक्ता ई.वी.गिरीश जो की डायनेमिक ट्रेनर एवम कोउन्सलर है लोगों को हस्ते हसाते हुए जीवन की प्रैक्टिकल बातों पर प्रकाश डाला। आह जिंदगी वाह वाह की जगह हाय हाय हो गई है। मोबाइल को साइलेंस करे न करे लेकिन हर परिस्थिति में अपने मन को बीच बीच में कुछ समय के लिए जरुर साइलेंस करे। जैसे मोबाइल में कितने मोड़ होते है साइलेंस मोड़, वायब्रेट मोड ऐसे हमारे मन के भी कई मोड़ हो गए है घुस्सा मोड़, दुखी मोड़, हेल्पलेस मोड़, इनसिक्यूरिटी मोड़ आदि आदि आज क्रिएशन क्रिएटर को डिस्टर्ब कर रही है। आध्यात्मिकता क्या है बहुत सुन्दर और सरल भाषा में परिभाषा बताते हुए आपने तीन बातों पर प्रकाश डाला। आगे उन्होंने बताया घुस्सा करने से बॉडी की केमिस्ट्री डिस्टर्ब होती है े तीसरा आधित्मकता माना सत्य सत्य अविनाशी होता है , सत्य एक होता है दो नहीं। यह शिविर 25 जनवरी से 29 जनवरी तक सुबह एवम शाम 7 से 8 बजे तक हरदिहा साहू समाज भवन में चलेगा। सभी शहर एवं ग्राम वासी इसका लाभ अवश्य लेंगे े इस अवसर पर सेकड़ो लोग समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!