Uncategorized

डीईओ ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण


धमतरी। पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला कठौली साथ ही माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले द्वारा किया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के बच्चों से हिन्दी व अंग्रेजी में प्रश्नोत्तर भी किए। साथ ही अधिकारी द्वारा बच्चों और शिक्षक के बीच संवाद से सभी को नयी ऊर्जा मिली। कीचन, गार्डन, शौचालय, पानी बिजली आदि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया। ललित कुमार साहू प्रधान पाठक द्वारा विद्यालय स्तर पर होने वाले विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध जानकारी दिया गया। इसी क्रम में दिनेश कुमार साहू संकुल समन्वयक कठौली द्वारा बच्चो को सामान्य ज्ञान, विषय से संबंधित पहाड़ा वाचन कराया। मौके पर प्रकाश साहू, रामनारायण जांगड़े, यशवीर, ऋतुराज सुरेश, दीपक, चंद्रकांत, जांकदुलारी, शुशील बंजारे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!