दावेदारों के नाम पहुंचे रायपुर, अब फैसला आला कमान पर
दावेदारों के नाम शॉर्ट लिस्ट कर बनाया गया है पैनल, कुछ वार्डो से गया है सिगंल नाम
प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, दावेदारों की बढ़ी धड़कने
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस पहुंचे रायपुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना को भी आलाकमान का बुलावा

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। जैसे- जैसे नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आते जा रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ती जा रही है। भाजपा कांग्रेस दोनो ही मुख्य राजनीतिक पार्टी द्वारा प्रत्याशी चयन को लेकर गंभीरता दिखाई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कांग्रेस द्वारा पर्यवेक्षको के माध्यम से महापौर पद व पार्षद पदों के लिए दावेदारों से आवेदन लिये गये। जिसके पश्चात स्थानीय बैठक में दावेदारों की सूची में जीतने योग्य दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट कर पैनल तैयार किया गया। जिसके पश्चात अब पैनल रायपुर आलाकमान के पास भेजा जा चुका है। मिल जा रही जानकारी के अनुसार कई वार्डो में सिग्नल नाम भी आलाकमान को भेजे गए है। इन वार्डो में प्रत्याशी तय हो चुके है। सिर्फ घोषणा की औपचारिकता बाकी है। शेष नामों के चयन के साथ ही सिंगल नाम वाले वार्डो में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। यदि भाजपा की बात करें तो भाजपा में दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट कर पैनल तैयार कर रायपुर भेजा जा चुका है। विधानसभा के पश्चात संभाग स्तरीय बैठक के बाद प्रदेश स्तरीय बैठक में नामों पर मुहर लगेगी। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आज दोपहर या शाम तक नगर पंचायत अध्यक्षों व नगर पंचायतों के पार्षदों के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो जाएगा। संभवत: कल नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों की सूची आएगी इसके पश्चात महापौर प्रत्याशी की भी घोषणा होगी। चर्चा के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि आलाकमान द्वारा उन्हें प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत रायपुर बुलाया है। वे रायपुर में है। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही पार्टी द्वारा नामों की घोषणा की जाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना चर्चा के दौरान बताया कि दावेदारो के नाम का पैनल रायपुर भेजा जा चुका है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कल रायपुर पहुंचेंगे जहां प्रदेश कांग्रेस की बैठक लेंगे। जिसमें प्रत्याशियों के नाम फायनल किये जाएंगें। फिर नामों की घोषणा होगी। उन्हें भी पीसीसी द्वारा रायपुर बुलाया गया है।

