यातायात को सुगम सुरक्षित बनाने जनता करे यातायात नियमों का पालन – मोनिका मरावी
डीएसपी मरावी चार्ज लेने के बाद लगातार यातायात व्यवस्था में सुधार व दुर्घटनाओ में कमी लाने कर रही प्रयास

धमतरी। उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी ने जिले में चार्ज लेने के पश्चात लगातार यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने, सुगम सुरक्षित यातायात के लिए कार्य कर रही है। कल वे जिला कार्यालय पहुंची जहां उन्होने चर्चा के दौरान बताया कि इसके पूर्व वे कोरिया व नारायणपुर में पदस्थ थी। उनकी तीसरी पोस्टिंग धमतरी जिले में हुई। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देश पर यातायात में सुधार व दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में कार्य कर रही है। डीएसपी मोनिका मरावी ने कहा कि वर्तमान में सड़क सुरक्षा माह जारी है। इसके लगातार जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। लोगो को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन की अपील की जा रही है। नुक्कड़ नाटक, पाम्पलेट वितरण, स्कूल कॉलेजो में कार्यक्रम, सप्ताहिक बाजारो में आयोजन कर लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होने आमजनो से अपील है कि ओवर स्पीड़ से वाहन न चलाये, वाहन चालन के दौरान अपर – डीपर लाईट का उपयोग करे, अत्यंत आवश्यक कार्य नही होने से रात्रि में सफर करने से बचे जिससे असामयिक दुर्घटना से बचा जा सके, यातायात नियमो का पालन करे यातायात पुलिस को सहयोग करे। यातायात पुलिस लगातार सुरक्षित यातायात व दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में लगातार कार्य किये जा रहे है। जिनके सार्थक परिणाम मिल रहे है। लेकिन सुरक्षित व सुगम यातायात तभी संभव हो पायेगा जब सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें। उन्होने आमजनता व व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सामान सड़क तक न फैलाए, नो पार्किंग पर वाहन पार्क न करें। यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से पालन करें। डीएसपी मोनिका मरावी ने आगे कहा कि यातायात पुलिस का उद्देश्य चालानी कार्रवाई नहीं बल्कि यातायात नियमों का पालन कराना होता है। इसी के तहत वाहन चालकों को लगातार नियमों के पालन की जानकारी देते हुए समझाईश दी जा रही है। समझाईश के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वालो पर विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। पूर्व में धमतरी में यातायात व्यवस्था में सुधार व दुर्घटनाओं में कमी लाने सराहनीय कार्य हुए है उन्हीं कार्यो को आगे बढ़ाते हुए बेहतर सुगम व सुरक्षित यातायात हेतु कार्य किये जायेंगे।


