Uncategorized

हिन्दू जागरण मंच कांकेर ने मनाया बलिदान दिवस, प्रांत युवा प्रमुख दीपक ठाकुर रहे मुख्य अतिथि

क्रान्तिकारियों के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है -दीपक सिंह ठाकुर


धमतरी। 25 मार्च को जिला स्तरीय बलिदान दिवस ठाकुर भावसिंह कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मनाया गया जहां सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा भारतमाता और वीर बलिदानी भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु एवं सुखदेव थापर के छायाचित्र में दीप प्रज्वल कर भारतमाता की आरती कर उनको याद किया गया। फिर स्वागत वंदन पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में तिलक राम सह जिला कार्यवाह कांकेर के द्वारा वीर बलिदानियों के द्वारा किए गए राष्ट्रप्रेम के प्रति प्राणों के आहुति के बारे में बताया गया। खंड कार्यवाह चंपू सिन्हा के द्वारा राष्ट्र के प्रति त्याग एवं समर्पण के भाव को रखा गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं हिन्दू जागरण के सहसंयोजक डॉ लक्ष्मण शुक्ला के द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी की अनिवार्यता एवं उनके प्रति समर्पित रहकर कार्य करने को कहा है। हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा प्रमुख दीपक ठाकुर ने भारत के महान क्रांतिकारियों जैसे राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, छत्रपति शिवाजी लाला लाजपतराय, संभाजी महराज, चंद्रशेखर आजाद के ऊपर प्रकाश डाला और युवाओं को भय से मुक्त रहने को कहा। अंतिम वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र रहे उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण हमारा पहला कर्तव्य है कर्म की प्रधानता है वीर बलिदानियों ने हमें मुक्त करवाया लेकिन हमारा समाज आज भी जातिवाद समाजवाद में बट रहा है हमें उनके ऊपर उठाकर काम करना होगा । इस कार्यक्रम में मुकेश शर्मा जिला सह संयोजक हिन्दू जागरण मंच,भगत राम बढ़ाई जिला कार्यालय प्रमुख , भूपेश ठाकुर नगर प्रमुख सोमेश सर्वेश खंड व्यवस्था प्रमुख, मुकेश संचेती पार्षद, मातृत्व शक्ति में श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर महाविद्यालय संरक्षक एवं जिला सहसंयोजिका हिन्दू जागरण मंच , श्रीमती रेवती सिन्हा पूर्व पार्षद श्रीमती रुक्मणी सिन्हा सदस्य श्रीमती आशा रावटे महिला मंडल अध्यक्ष, श्रीमति चंद्रकिरण बघेल सेवानिवृत्त आर एच ओ , जतिन देवांगन , डोगेश्वर साहू और भी कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भूपेश कुमार सिंहसार जिला संयोजक हिन्दू जागरण मंच ने किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!