Uncategorized

माहेश्वरी समाज द्वारा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन शिविर का 4 अप्रैल को होगा आयोजन


धमतरी. माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 अप्रैल 2025 को गुप्ता हास्पिटल में आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं और किशोरियों को रियायती दर पर वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल के तहत, जिसकी सामान्य लागत 2000 होती है, उसे मात्र 1300 में उपलब्ध कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु सुरक्षित करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर के प्रमुख कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्रीकांत जाजू एवं श्रीमती तारा झंवर ने बताया कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं और युवतियों (उम्र 9 से 25 वर्ष तक)से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह शिविर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा है, जो समाज में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुरेश मूंदड़ा, रायपुर के प्रसिद्ध नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश राठी 2्र1 एवं धमतरी जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन सारडा उपस्थित रहेंगे। धमतरी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र माहेश्वरी व सचिव गोविंद गांधी ने अनुरोध किया है सर्वाइकल कैंसर विरोधी टीकाकरण का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!