Uncategorized

24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक साहू परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का होगा आयोजन

प्रथम दिन मां कर्मा मंदिर गोकुलपुर से कथा स्थल तक निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

धमतरी। 24 सितंबर से 1अक्टूबर तक दिव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन आमंत्रण हेरिटेज साहू भवन रुद्री में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कथाव्यास भागवतोपासक परमश्रद्धेय आचार्य रामप्र्रताप शास्त्री गोविंद महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से संपन्न होगा। प्रथम दिवस 24 को कलश यात्रा, कर्मा माता मंदिर गोकुलपुर से कथा स्थल से तक निकाली जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा माहात्म्य 25 को कुन्ती स्तुति, भीष्म स्तुति, श्री शुकदेव जी आगमन, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र 26 को जड़भरत चरित्र, कपिल अवतार, नृसिंह अवतार, अजामिल आख्यान 27 को नंदोत्सव, श्री वामन भगवान चरित्र, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण अवतार 28 को गिरिराज पूजन, ठाकुर जी बाल लीलायें, माखनचोरी लीला, छप्पन भोग 29 को कृष्ण-रुख्मणी विवाह एवं अन्य विवाह की कथा 30 को गोपी विरह, गोपी उद्धव संवाद, सुदामा चरित्रा, यदुवंश संहार, चौबीस गुरुवर्णन, परिक्षीत मोक्ष 1 एक्टूबर को कलयुग वर्णन, परम धाम, श्री गीता उपदेश, हवन पूर्णाहुति होगी। बता दे कि नित्य वेदी पूजन प्रात: 9 से 10.30 बजे, रुद्राभिषेक 10.30 से 11.30 बजे तक होगी। इस आयोजन को सफल बनाने नरेंद्र साहू, दीनदयाल साहू ,कौशल साहू,सहित परिवार तैयारियों में जुटा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!